स्वच्छता की जंग में कैमुर से आगे निकला बक्सर

0
1454

बक्सर खबर : स्वच्छता के लिए अपना जिला हर खेल में जोर आजमा रहा है। हौसले इतने मजबूत हैं कि लक्ष्य हासिल करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। इसका परिचय शुक्रवार को फुटबाल के मैदान पर खिलाडिय़ों ने दिया। चार दिनों से चले आ रहे टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला भभुआ और बक्सर के बीच हुआ। 90 मिनट के खेल में पहले बक्सर की टीम ने एक गोल दाग बढ़त बना ली। खेल समाप्त होने के महज कुछ मिनट पहले भभुआ ने भी एक गोल दाग बराबरी कर ली। निर्णय न होने के कारण पन्द्रह मिनट का अतिरिक्त खेल खेला गया। इसमें भी दोनों टीमों ने एक-एक गोल दाग दिया। मामला बराबरी पर रहा। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हाई स्कूल के मैदान पर दर्शक मचल रहे थे। अंतिम निर्णय टाई ब्रेकर में निकला।

बक्सर ने 1-0 से मैच जीत लिया। मैच रेफरी श्रीभगवान सिंह रहे। शेरशाह सुरी जनकल्याण संस्थान द्वारा आयोजित यह मैच स्वच्छता की जागरुकता के लिए आयोजित था। जिसमें जिलाधिकारी रमण कुमार भी पहुंचे। उन्होंने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। एकत्र जन समूह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि चौसा की धरती ने एक बार फिर यह साबित किया है। वह हर मुकाबले में आगे है। आप सभी के सहयोग से जल्द ही चौसा खुले में शौच से मुक्त होगा। साथ ही अपना जिला भी। इस मौके पर आयोजन समिति के अगुआ मजदूर नेता मनोज यादव ने सभी आगत लोगों का स्वागत किया। इस मौके सदर एसडीओ गौतम कुमार, रणवीर सिंह कृषि पदाधिकारी, अरविंद कुमार बीडीओ, आदित्य कुमार थानाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र सिंह, रामाशिष सिंह, सहाबु नट, विनोद कुमार सिंह, कैप्टन यमुना सिंह, एस इकबाल, मंगलदेव पासवान, रमेश चौरसिया आदि शामिल रहे।

खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते डीएम रमण कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here