स्थापना दिवस : जाने क्या रहा अच्छा, क्या रहा बुरा

0
352

बक्सर खबर : जिला स्थापना दिवस समारोह संपन्न हो गया है। इस बार इस समारोह के दौरान कई अच्छी पहल देखने को मिली। प्रशासन ने स्वच्छता से लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास किया। जिसकी प्रशंसा हुई।

वीर महिलाओं को मिला सम्मान
बक्सर : स्थापना दिवस के मौके पर प्रशासन ने गुरुवार को विरांगनाओं को बुलाकर सम्मानित किया। जिनके पति देश के लिए शहीद हो गए। ऐसी सभी महिलाएं तो एक साथ एकत्र नहीं हो सकीं। पर कलावती देवी, सूरज देवी, चरिया देवी, देव कुमारी देवी, मालती देवी इन पांच को प्रशासन ने किला मैदान के मुख्य मंच पर बुलाकर सम्मान पत्र सौंपा। इनके हाथ दोपहर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भी कराया गया। इनके साथ ही साथ द्वितीय विश्व युद्ध की लड़ाई लड़ चुके केदार नाथ सिंह को भी प्रशासन ने सम्मानित किया।

उषा रानी विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा देवी
उषा रानी विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा देवी

केन्द्राधीक्षक को मिला सम्मान
बक्सर : मैट्रिक परीक्षा के दौरान डुमरांव के उषा रानी उच्च विद्यालय से एक भी छात्र का निष्कासन नहीं हुआ। यहां अधिकारियों ने एक भी छात्र को नकल करते नहीं पाया। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए यहां की प्राचार्य पुष्पा देवी को प्रशासन ने स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया।

शोषण से बाज नहीं आया प्रशासन
बक्सर : पर्यावरण संरक्षण के नाम पर पौधे की खेप जिला मुख्यालय लाने के लिए पदाधिकारियों ने वाहनों की धरपकड़ की। इन वाहनों को न तो किराया दिया न ही तेल। एक वाहन चालक ने बताया कि सत्रह तारीख को ही एमवीआई ने ट्रक रोका। पहले उसे जिला मुख्यालय भेजा, फिर वहां से इटाढ़ी। कई जगह का चक्कर लगाने के बाद जब हमने गाड़ी के लिए इंधन मांगा तो धमकी मिली। स्थापना दिवस के मौके पर भी ऐसा बर्ताव प्रशासनिक तानाशाही को बयां करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here