सवर्ण आरक्षण के लिए दी सरकार को चुनौती

0
1145

बक्सर खबर : सवर्ण को आरक्षण कब मिलेगा। जब भी देश को जरुरत पड़ी है। सबसे अधिक हमने बलिदानी दिया है। चाहे बात इतिहास की करो या वर्तमान की। हमने हमारे पूर्वजों ने क्या नहीं किया। मातृभूमि के लिए। आज जब हम अपना हक मांग रहें हैं तो हमारी अनदेखी की जा रही है। इस देश में जब हर वर्ग के लोगों को आरक्षण मिल रहा है। तो हमें क्यू नहीं। हम भी यहीं के नागरीक हैं। आज सवर्ण परिवार में जन्म लेने के कारण लोग भूखमरी का शिकार हो रहे हैं। आज हम आवाज उठा रहे हैं। कल जब सड़क पर आ जाएंगे। तो किसी का चलना भी मुश्किल हो जाएगा। यह बातें सवर्ण आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं ने शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष कही। सिर्फ कहा ही नहीं इसका ज्ञापन भी जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा। पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। धरने की अध्यक्षता सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक रविन्द्र सिंह व संचालन दुर्गेश उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अमर सिंह ने किया। मौके पर अजय चौबे, राघव दुबे, सुरेश सिंह, देवानंद उपाध्याय, यशवंत सिंह, नीरज सिन्हा, ओम प्रकाश चौबे, तेज प्रताप सिंह छोटे, मनोज सिंह, विकास शुक्ला, अजय ओझा, प्रभाकर मिश्रा, रामाकांत चौबे, प्रकाश कुमार, शिवजी चौबे, विक्की सिंह, सुरेश सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here