संपति के लोभ में महिला की हत्या, इटाढ़ी में मिली लाश

0
783

बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के साथ नहर में बुधवार की सुबह महिला की लाश देखी गयी। खबर मिलते ही पुलिस परेशान हो गयी। शव को कब्जे में ले उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जांच प्रारंभ हुई तो पता चला कि रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के हरीहरपुर गांव से महिला गायब है। जिसकी हत्या की रिपोर्ट वहां मंगलवार को ही मायके पक्ष के लोगों ने दर्ज कराया है। इटाढ़ी पुलिस की सूचना पर वहां से आयी पुलिस टीम ने उसकी पहचान बबिता कुमारी के रुप में की। पुलिस ने बताया कि संपति के विवाद के कारण ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताडि़त कर रहे थे। इस बीच उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की गरज से शव को यहां फेंक दिया गया था। उसका मायका गया जिले के आमथ गांव है। मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। हत्या की पुरी कहानी खुल जाने के बाद महिला की लाश पोस्टमार्टम के बाद नोखा थाना को सौंप दी गयी। इसकी जानकारी इटाढ़ी थानाध्यक्ष मो. समीम ने दी। डाक्टरों के अनुसार उसकी हत्या भारी पत्थर से कूच कर की गयी प्रतित हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here