संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, सड़क जाम

0
1581

बक्सर खबर: केसठ-कतिकनार मार्ग पर चाट में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना नावानगर थाना क्षेत्र की है। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा। सूचना पु‍िलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान हरेराम पासी उर्फ हरयी पासी (45) , पिता स्व: देव कुमार पासी ग्राम कतिकनार के रुप में की। मृतक के सर और कमर पर गहरे चोट का निशान है। शव मिलने के बाद माले कार्यकर्ताओं ने केसठ-कतिकनार मार्ग को जाम कर दिया है।  वे अपराधियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूत्रो की माने तो मतृक हरेराम को मंगलवार रात 9: 00 बजे के लगभग फोन आया। उसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। परन्तु वह वापस नहीं आया। सुबह उसका शव गांव के बाहर चाट में मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पत्नी लालसा देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने पुष्टि करते हुए कहा  घटना के करणों का पता नहीं चल पा रहा है। पीएम रिर्पोट के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here