सिमरी के नगपुरा में लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ चौदह से

0
751

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड के नगपुरा गांव में 14 मार्च से लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ प्रारंभ हो रहा है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। होली की पूर्व संध्या पर ही यहां पूज्य जीयर स्वामी जी का आगमन हो चुका है। होली के दिन उनके दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्त वहां पहुंचते रहे। सभी ने स्वामी जी के दर्शन किए।

यज्ञ समिति के प्रमुख सदस्य भरत शर्मा( लोक गीत गायक)  ने बताया स्वामी जी 19 मार्च तक यहां विराजेंगे। 14 को यज्ञ की जलभरी होगी। पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हैं। सुबह 10 से 11 बजे के बीच योग होगा। योग गुरु योगेश जी महाराज इसका प्रशिक्षण देंगे। 11 से दोपहर 1 बजे के मध्य भागवत गीता का प्रवचन आचार्य गिरीधर शास्त्री जी करेंगे। दोपहर 1 से 3 के मध्य राम कथा का पाठ जगत गुरु रामानुजाचार्य मारुति किंकर जी करेंगे। 3 से 5 के मध्य भगवत कथा का वाचन जगुरुा पुण्डरीक शास्त्री जी करेंगे। अपराह्न 5 से 7 के मध्य जगत गुरु रत्नेश जी राम कथा कहेंगे। शाम 7 से 8 के मध्यम पूज्य जीयर स्वामी जी का उपदेश होगा। प्रति दिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी होगा। जिसमें कई नामचीन कलाकार हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here