शराब संग मना रहे थे हैप्पी न्यू ईयर, चले गये भितर

0
1309

बक्सर खबरः दारू के नशे में हैप्पी न्यू ईयर मनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। दोनों युवकों को पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया। मामला नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के नोनियाडेरा व डुमरांव थाना छठिया पोखरा की है। जहां दोनों युवक हैप्पी न्यू ईयर मनाने के चक्कर में ये भूल गये की बिहार में शराब बंदी है। जमकर अपने-अपने क्षेत्र में हंगामा कर रहे। तंग आकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर भितर कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नोनियाडेरा निवासी हरेन्द्र चैधरी दुसरा युवक की पहचान डुमरांव छठिया पोखरा निवासी अजय माली के रूप में हुयी है। इसकी पुष्टि ओपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार व डुमरांव थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here