राजपुर में गोलीबारी तीन की हत्या

0
5090

बक्सर खबरः अपराधियों धावा बोल तीन लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना राजपुर थाना के लक्ष्मणपुर डेरा गांव की है। खलिहान से लोग काम कर कुछ ही देर पहले घर अाए थे। खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी यह घटना हुई। सूत्रों के अनुसार गुरूवार की  रात  9:30 बजे गोली-बारी हुई। जिसमें घटना स्थल पर ही तीन लोगों की हत्याकर दी गई।

मरने वालों में शहर के चर्चित डाक्टर आ.पी. राय के भाई मनोज सिंह(40) पिता हरिहर राय, रामबचन राजभर(65)  स्व. विष्णु राय , सतोष राजभर(26) स्व. इनर राजभर का नाम सामने आ रहा है। घटना स्थल के लिए बक्सर एसपी उपेन्द्र शर्मा, सदर एसडीपीओ शैशव यादव, रवाना हो चुके है। वही आस-पास के थानों को भी हाई एर्लट कर दिया गया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। उनके अनुसार घटना के कारणों का अभी पता नही चल सका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here