स्वदेशी जागरण मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

0
475

बक्सर खबरः स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान डुमरांव व चैगाई प्रखंड में चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के साथ बैठक का दौर भी चला। जिसकी अ अध्यक्षता मंच की राष्ट्रीय परिषद सदस्य उषा दुबे द्वारा किया गया। जिस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की सहसम्मति से चौगाईं  प्रखंड के संयोजक नन्द लाल पंडित को बनाया गया।

चौगाईं  एवं डुमराँव के कुछ स्कूलों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया चौगाईं  के आदर्श मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर उच्च विद्यालय चौगाईं , डीएवी स्कूल डुमराँव में चीनी एवं विदेशी वस्तु के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सम्मलित लोगों में मनोज सिंह, अमर सिंह, मुन्ना यादव, उपेंद्र गौतम, मंजी कुशवाहा, मनोज कु. पाठक, रविंद्र कुमार सिंह, पिंकी पाठक, विनय कु.तिवारी, रंजीत चैधरी आदि लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here