राजपुर के सरेंजा में युवक की हत्या

0
1606

बक्सर खबरः युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी। यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव की है। मंगलवार को सुबह 7:30 में ग्रामीणों द्वारा गांव के बाहर आहर में शव होने की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को जब बाहर निकाला तो सरेंजा निवासी मनोज चैहान(45) के रूप पहचान हुयी। इसकी सूचना पुलिस द्वारा परिवार को दी गयी। मनोज की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ज्ञांती देवी के अनुसार सोमवार की शाम 8:00 अज्ञात नम्बर से फोन आया। मनोज को बाहर बुलाया गया परन्तु वह रात में फिर वापस नही आया। उसके बाद सीधे मौत की सूचना ही आयी। ज्ञांती ने अज्ञात लोगों पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। वही मनोज मजदुरी कर परिवार की भरण पोषण करता था।हत्या की पुष्टी करते हुये राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मनोज का शव देखने से लगता है कि हत्या सोमवार की रात में ही हो गयी थी। पुलिस उस मोबाइल नम्बर के जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here