युवक की गला रेत हत्या

0
1463

बक्सर खबरः परदेश से घर लौटे युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र गायघाट की है। रविवार की देर रात  2 बजे के आसपास यह वाकया हुआ। जब युवक अपने दरवाजे पर सोया हुआ था। तभी अज्ञात लोगों द्वारा धारदार चाकु से गला रेत दिया गया। जिससे अर्जुन बिंद(35)की मौत घटना स्थल पर हो गयी। अर्जुन के पिता रघुनी बिंद के बयान पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। ग्रामीण सुत्रों की माने तो यह आपसी विवाद है। रविवार को ही मृतक मुम्बई से नौकरी कर लौटा था। अर्जुन वहां पर बालु निकासी का काम करता था। जहां व्यवसाय में घाटा लगा था। जिसको लेकर लौटते ही भाईयों के बीच में विवाद हुआ था। सिमरी थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद लग रहा है। क्योंकि परिवार के सारे लोग वही पर सोये हुये थे। अर्जुन जब चिल्लाया तो किसी ने कुछ नही देखा। जिससे मामला संदेहास्पद लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here