मैरानथ दौड़ देखना होतो सुबह पहुंचे पड़री मोड

0
411

बक्सर खबर : मैराथन दौड़ का आयोजन कभी-कभी और कहीं-कहीं होता है। रविवार को यह दौड़ जिले के पड़री मोड पर आयोजित है। सुबह छह बजे से ही प्रतिभागी यहां एकत्र होंगे। पांच हजार मीटर अर्थात पांच किलोमीटर की मेराथन में बिहार और झारखंड के धावक हिस्सा लेंगे। अट्ठारह वर्ष की उम्र के सभी धावक इसमें शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि जो व्यस्क हों। वे इसमें शामिल हो सकते हैं। यह सबके लिए खुली है और नि:शुल्क भी। मेराथन का आयोजन बिहार के महान धावक और पहले ओलंपिक धावक शिवनाथ सिंह की याद में किया जा रहा है। उनका बनाया रिकार्ड आज भी विद्यमान है। शिवनाथ जी जिले के मझरियां के रहने वाले थे। इसकी जानकारी हमें आयोजित समिति के सदस्य विवेक सिंह व सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here