मनाया गयामतदाता जागरुकता दिवस

0
404

बक्सर खबर : जिले भर में राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस मनाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर भवन में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी रमण कुमार ने इसका शुभारंभ्‍ा किया। उनके साथ पुलिस कप्‍तान उपेन्‍द्र शर्मा, डीडीसी मोबीन अली अंसारी, एडीएम, एसडीओ गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित  सभी लोगों ने भारतीय लोक तंत्र को मजबूत करने के लिए अवश्य मतदान करने एवं अन्य लोगों को प्रेरित करने की सलाह दी। इस मौके पर विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। पदाधिकारियों की फौज तो काफी लंबी थी। कर्मचारियों में संजय त्रिपाठी, नाजिर कन्हैया प्रसाद, समेत कई कर्मचारियों को सम्मान मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here