ब्रह्मपुर मेले से लावारिस किशोरी बरामद , पुलिस परेशान

0
5004

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर मेले में दो दिनों से भटक रही किशोरी मिली है। लोगों की सूचना पर उसे फिलहाल ब्रह्मपुर थाने ले जाया गया है। लगभग 18 वर्ष के आस-पास है। पुलिस इस दुविधा में है इसका क्या किया जाए। क्योंकि वह कुछ बोल नहीं रही। उससे लाख पूछने का प्रयास किया जा रहा है। कोई जवाब नहीं दे रही। ऐसा प्रतीत हो रहा है। वह बोल नहीं सकती या फिर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नीले रंग की सलवार सूट में पहने हुई है।

उसका कद साढ़े चार फुट के आस-पास है। जांच में उसके पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला है। जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया उसके दुपट्टे में एक ताबीज बंधा है। पुलिस ने मीडिया के माध्यम से इस किशोरी की पहचान की अपील की है। अब देखना है इसकी पहचान हो पाती है। अगर पहचान नहीं हुई तो क्या होगा। यह पूछने पर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने कहा इसे महिला केन्द्र के हवाले किया जाएगा।

1 COMMENT

  1. गोलंबर बक्सर की लड़की है सब्जी बेचती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here