बोलेरो-पीकप की टक्कर में आठ लोग घायल

0
1086

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर प्रतापसागर के पास बोलेरो और पीकप के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें बोलेरो पर सवार चालक समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं पीकप में भी सवार दो लोग घायल बताए गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे चाट में पलट गए। बोलेरो औद्योगिक थाना के मझरियां गांव से पीरो जा रही थी। जिसमें अजीत सिंह, उदय सिंह, कमलेश सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह व चालक सवार थे। यह लोग पीरो तिलक चढ़ाने जा रहे थे। वहीं आरा की तरफ से बक्सर की ओर रह पीकप पर भी शादी का सामान ही लदा था। यह दुर्घटना अपराह्न चार बजे के लगभग हुयी। सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल प्रताप सागर मेथोडिस्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से गंभीर रुप से घायल लोगों को उपचार के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here