बालबाल बचे मंत्री, चार अंगरक्षक घायल

0
1463

बक्सर खबर : राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री संतोष निराला सोमवार की रात दुर्घटना में  बाल-बाल बच गए। तेज गति से जा रही बोलरों ने उनके काफिले को सामने से टक्कर मार दी। जिसके कारण आगे चल रही स्कार्ट गाडी में बैठे चार अंगरक्षक घायल हो गए। मंत्री जी की गाडी बच गयी। दुर्घ्‍टना का कारण बनी बोलेरो का उनके साथ चल रहे लोगों ने पीछा किया। भाग रही बोलेरो को इटाढी में पकडा गया। घायल अंगरक्षकों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सिपाही अजय कुमार तिवारी थाना करहगर रोहतास, कंचन कुमार जिला जहानाबाद, जामवंत सिंह यादव (चालक) दिलदारनगर, जिला गाजीपुर युपी व सुरेन्द्र कुमार ग्राम डुमरियां, थाना बिहियां जिला भोजपुर का उपचार चल रहा है। घटना सोमवार रात साढे नौ बजे चरित्रवन पेट्रोल पंप के पास हुई। इसमें प्रशासन की गाडी को भी नुकसान हुआ है। जिसका नंबर बीआर 44 पी 3014 है। मंत्री के काफिले को टक्कर मारने वाली बोलेरो इटाढी थाने में जब्त है। उसका कहना है कि स्कार्ट गाडी स्वयं मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गयी थी। उसका इसमें कोई दोष नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here