फुटबाल प्लेयर की हत्या, विरोध में एनएच जाम

0
4564

बक्सर खबर : प्रतापसागर के पास स्थित चिलहरी गांव में मंगलवार की सुबह फुटबाल के खिलाड़ी मृत्युंजय राय (25) की हत्या कर दी गयी। घटना सुबह सात बजे की है। इससे आक्रोशित युवाओं ने प्रतासागर में एनएच चौरासी को जाम कर दिया है। लोग इतने आक्रोशित हैं कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात करना पड़ा है। हत्या की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है। इसी गांव में चार बिघे जमीन मृत्युंजय के पिता तेजा राय ने लिखवायी थी। जिसे आगे चलकर हरेन्द्र राय ने भी लिखवा ली। आज सुबह उसी जमीन पर जेसीबी मशीन लेकर मुखिया पति हरेन्द्र राय वगैर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के लोग भी उन्हें रोकने पहुंचे। बात इतनी बिगड़ी कि गोली चल गयी। जिसमें मृत्युंजय मारा गया। पीडि़त पक्ष का कहना है कि हत्या में हरेन्द्र राय, शिवजी राय, निलेश राय, रामा सिंह, संग्राम सिंह  आदि शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक के चाचा विनोद राय के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सुबह चार घंटे से सड़क जाम है। जिससे बक्सर-आरा पथ पर लंबा जाम लगा है। मौके पर डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी कमलापति सिंह व आस-पास के सभी थानों की पुलिस कैंप कर रही है। घटना स्थत भोजपुरी ओपी में आता है। जिसके कारण वहां के अधिकारी और अधिक परेशान हैं।

सडक जाम कर रहे लोगों को समझाते डीएसपी
सडक जाम कर रहे लोगों को समझाते डीएसपी

युवक था फुटबाल खिलाड़ी
बक्सर : मृत्युंजय चिलहरी का होनहार फुटबाल खिलाड़ी था। इस आधार पर उसका चयन बंगाल  टिम  में हुआ था। मौत के बाद उसके साथी खिलाड़ी उग्र हो गए। उन्होंने एकजुट होकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवाज बुलंद कर दी। जिसके कारण प्रशासन को भरी फजीहत झेलनी पड़ी।

जनवरी में होनी थी शादी
बक्सर खबर : मृत्युंजय की शादी तय थी। ग्रामीणों ने बताया कि 31 जनवरी को उसका तिलक तय था। 5 फरवरी को शादी होनी थी। लेकिन भू माफियांओं ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

मौके पर तैनात पुलिस बल
मौके पर तैनात पुलिस बल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here