फिर शुरु हुआ राशन कार्ड से नाम हटाने का सिलसिला

0
577

बक्सर खबर : जन वितरण प्रणाली के तहत गरीब परिवारों को राशन मिलेगा। अगर आपका कार्ड निरस्त हो गया है। तो संबंधित प्रखंड के एमओ से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का नाम इस सूची में गलत ढंग से शामिल है। उनका नाम जन वितरण प्रणाली की सूची से हटाया भी जा रहा है। पिछले माह की समीक्षा में 210 लोगों का नाम सूची में गलत पाया गया है। इटाढ़ी और शहर के इतने परिवारों को जनवरी माह से राशन नहीं मिलेगा। प्रशासन का कहना है अपात्र लोगों को इस योजना का लाभ नहीं दिया मिलेगा। अगर कोई गरीब है। उसका नाम सूची से हट गया है। वह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दे। वैसे सू-पात्र का नाम सूची से जोड़ा जाएगा। गुरुवार को एसडीओ गौतम कुमार ने बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार कुल 210 लोगों का नाम सूची से हटाया गया है। वहीं 131 लोगों का नाम पुन: सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने उचित कारण बताए हैं। जिसके कारण नाम को पुन: शामिल किया गया है। अनुमंडल कार्यालय में चल रही बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्हें तत्काल राजपुर, चौसा प्रखंड की समीक्षा रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here