पुलिस ने दिखाया डंडा -प्रेमी ने की शादी

0
1390

बक्सर खबर : पुलिस अपने डंडे को लेकर हमेशा कठघरे में रहती है। पर उसका यह हथियार नेक काम भी करता है। गुरुवार को ऐसा ही हुआ। प्रेमिका के साथ भागा सद्दाम दर्जी कुछ माह पहले पकड़ा गया था। उसके खिलाफ लड़की के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद लड़की ने उसके पक्ष में बयान दिया। केश रफा-दफा हो गया। ऐसा होते ही सद्दाम अपने वादे से मुकर गया। उसने स्वजातीय होने के बाद भी सोनी खातुन को अपनाने से इनकार कर दिया। अंतत: इस लड़की ने उसके खिलाफ महिला थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दबाव बढ़ाया तो उसके होश उड़ गए। उसे पुलिस ग्राम नोनार, थाना हसनबाजार, जिला आरा से दबोच लायी। उसका पूरा परिवार यहां भागा आया। सबने शादी के लिए रजामंदी दिखायी। लड़की भी उसे प्यार करती थी। उसने पुलिस से आग्रह किया उसे छोड़ दिया जाए। पर यह शर्त रखी कि वह उससे शादी करे तब। गुरुवार को इन दोनों की शादी पुलिस की मौजूदगी में हुई। जिला स्थापना दिवस के मौके पर यह शादी पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा की सूझबूझ से संपन्न हुई। जिले के घनसोई थाना के रहने वाले लड़की के पूरे परिवार से पुलिस कप्तान और महिला थाना को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here