दलित बस्ती ने जगाया स्वच्छता का अलख

0
206

बक्सर खबर : इरादे नेक हों तो हर जगह बेहतर कार्य किया जा सकता है। इसका संदेश देते शहर की दलित बस्ती खलासी मुहल्ले में स्वच्छता रैली निकाली गयी। अनुमंडल शांति समिति के बैनर तले वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी कुमार नयन ने इसकी पहल की। समिति के अध्यक्ष सदर एसडीओ ने इसके लिए सभी को प्रेरित किया। स्थानीय लोगों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एसडीओ गौतम कुमार पहुंचे और स्वच्छता की सीटी बजा जागरुकता रैली को रवाना किया। यह प्रयास उस बस्ती से किया गया है। जिसे शहर में गंदी बस्ती के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां के लोगों ने इस संदेश से सीख ली। यह संदेश शहर के अन्य मुहल्लो में भी जाना चाहिए। बड़े घरों में रहने वाले लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने से पहले सोचे। वे अपनी गंदगी साफ कर रहे हैं या शहर को गंदा कर रहे हैं। इससे सभी को प्रेरणा लेनी होगी। इस अभियान को सफल मनाने में खलासी मुहल्ला के बद्री चौधरी, मलाहटोली के भरत चौधरी ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here