ढिबरी ने ले ली महिला की जान

0
1335

बक्सर खबरः ढिबरी से लगी आग से महिला की झुलसने से मौत हो गयी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में रविवार अहले सुबह 2:30 बजे की है। सुत्रों के अनुसार झोपड़ीनुमा मकान में मृतका चंदा बेगम(25) पति विमलेश राम सो रही थी। उसी दौरान ढिबरी गिरने से आग लग गयी। देखते-देखते चिंगारी ने लौ बन गया। ग्रामीणों की मदद से चंदा को निकाला गया। परन्तु वह काफी झुलस चुकी थी।

इलाज के लिए ले जाने के क्रम में अस्पताल पहुचने से पहले ही मौत हो गयी। पुष्टि करते हुये थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here