पुलिसवालों के घमासान में श्याम बिहारी बने अध्यक्ष

0
1308

बक्सर खबरः पुलिस वालों के घमासान में श्याम बिहारी राय अध्यक्ष बने। रविवार को गोयल धर्मशाला में आयोजित बक्सर पुलिस संघ चुनाव में श्याम बिहारी राय ने अपने विपक्षी उम्मीद्वार सुदर्शन सिंह को हराया। सुबह 09:00 बजे शुरू मतदान में लगभग 280 दरोगा, इंस्पेक्टर व जमीदार ने हिस्सा लिया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुयी। 6:00 बजे से गिनती शुरू हुयी है। जिसमें श्याम बिहारी राय को 190 वोट मिले सुदर्शन सिंह को 61 वोट मिला। श्याम बिहारी राय 129 मत से विजयी घोषित किये गये। इसके साथ मत्री पद के लिए सत्येन्द्र नरायण तिवारी को 169 जबकि 84 वोट सतीश शर्मा को मिला। तिवारी को 85 वोट से विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष के लिए कौशल किशोर सिंह को 124 जुबेर खान को 105 मत प्राप्त हुआ। जिसमें कौशल किशोर सिंह 18 मत से विजयी हुये। संयुक्त पद मंत्री के लिए काफी रोमांचक टक्कर हुआ जिसमें राजकुमार सिंह को 118 वही रामा शंकर सिंह को 117 मत प्रात हुआ। एक मत से राज कुमार सिंह विजयी घोषित हुए। चुनाव में सबसे बड़ा उलट फेर तब जब अब तक टाई सीट 2 के सारे उम्मीद्वार विजयी हुये। परन्तु कोषाध्यक्ष पद के लिए टाई सीट 1 के उम्मीद्वार को पुलिस वालों ने अपने मत के बल पर विजयी गया। टाई सीट 2 के उम्मीद्वार उपेन्द्र चैधरी को टाई सीट 2 के उम्मीद्वार ने कृष्णा यादव ने तीन मतो से हरा दिया।

जीत के बाद विजयी उम्मीद्वारों को बधाई का तांता लग गया। जिसमें राघव दयाल, जय प्रकाश सिंह, रविकंात, अशोक कुमार, यमुना प्रसाद, आलोक सिंह, राकेश कुमार, मो. शमीम अंसारी, राजकुमार, सबोध कुमार, सुधीर कुमार, जितेन्द्र यादव, नंदन कुमार सिंह, दया नंद सिंह, रंजीत कुमार, राजीव रंजन सिंह, विरेन्द्र सिंह, दीपक राव समेंत सैकड़ों पुलिस पदाधिकारियों ने बधाई दी। जीत के बाद बक्सर खबर से बातचीत करते हुये श्याम बिहारी राय ने कहा कि यह मेरी नही संघ की जीत है। उनके हर दुख-सुख में मेरी पुरी टीम खड़ी रहेगी।

जीत के बधाई देते पुलिस संघ कर्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here