ओझा का निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति: सभापति

0
1431

बक्सर खबरः दिनेश ओझा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनका निधन पार्टी तथा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उक्त बातें विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बड़का सिंहनपुरा गांव में दिवंगत भाजपा नेता दिनेश ओझा के परिजनों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनका असमय निधन दुर्भाग्यपूर्ण तथा दुखद है। सभापति ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर उनसे विस्तार से घटना की जानकारी तथा इस दुख के घड़ी में हमेशा साथ रहने की बात कही। सभापति ने कहा कि स्व ओझा का निधन उनके लिए किसी सदमे के समान है। उन्होंने स्व ओझा के बड़े भाई शिवराम ओझा, सुरेश ओझा, दीपक ओझा, विलेश ओझा आदि को ढांढस बंधाया।

ब्रह्मपुर के पूर्व विधायक अजित कुमार चैधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, संतोष राय, रमण सिंह सहित दर्जनों नेता उनके दरवाजे पर पहुंच मातमपूर्सी कर चुके है। ज्ञात हो कि बड़का सिंहनपुरा गांव निवासी भाजपा नेता दिनेश ओझा की हृदय गति रूकने के कारण शुक्रवार की रात निधन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here