डीएम ने किया पचास से अधिक कर्मचारियों का तबादला

0
1309

बक्सर खबर: जिलाधिकारी रमण कुमार ने सोमवार को जिले में एक बार फिर कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सूचना मिल रही है कि कलर्क संवर्ग के 38, राजस्व वर्ग के 18 समेत अनुसेवक स्तर के कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इसकी सूची डीएम ने अपने विभागीय अधिकारियों और कुछ कारखास लोगों को उपलब्ध कराया है। सूची के बारे में जब जिला जन संपर्क पदाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हवाटस एप पर इसकी सूची मिली है। पर उसे अभी दे पाना संभव नहीं है। सूचना है कि सर्वाधिक तबादले समाहरणालय से किए गए हैं। यहां विभिन्न विभागों में कार्यरत प्रधान सहायकों को अनुमंडल व अंचल कार्यालय भेजा गया है। पिछले एक दशक से जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्य करने वाले अशोक झा का तबादला राजपुर किया गया है।

सूची समाहरणालय संवर्ग
सूची समाहरणालय संवर्ग
राजस्व कर्मचारी
राजस्व कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here