ट्रेन से कटकर डाक्टर की मौत

0
3322

बक्सर खबर : ट्रेन से कटकर चिकित्सक  देवधारी सिंह की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की है। वे राजपुर थाना के बन्नी गांव के निवासी थे। सूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह रेलवे की स्काट पार्टी ने उनका शव पटरी पर पड़ा पाया। डुमरांव पश्चिमी क्रासिंग से सौ मीटर पश्चिम डाउन ट्रेक पर देखा गया। उनके पास से मिले आइडी प्रूफ से यह पता चला कि देवधारी सिंह पिता चन्द्रदीप सिंह राजपुर थाना के बन्नी गांव निवासी हैं। स्थानीय पुलिस के माध्यम से उनके परिवार वालों को सूचना दी गयी। इसी क्रम में पता चला कि वे ग्रामीण चिकित्सक थे। बन्नी बाजार में ही लोगों का उपचार किया करते थे। जिला मुख्यालय पहुंचे परिवार वालों को रेल पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव हवाले लगा दिया। घर वालों के अनुसार वे गुरुवार को कहीं जा रहे थे। संभवत ट्रेन से गिर जाने के कारण उनकी मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here