ट्रेन में युवक को मारी गोली, हमलावर फरार

0
1292

बक्सर खबर : डीएमयू सवारी गाड़ी से बक्सर आ रहे युवक कन्हैया प्रसाद (35) को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार की शाम नदाव हाल्ट के पास हुई। हमलावर मौका देख फरार हो गया। घायल कन्हैया ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने सूचना मिलते ही वहां पहुंची और उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों ने बताया कि गोली उसके पैर और हाथ में लगी है। जिसके कारण उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। पेसे से वह टार्च बनाने वाला है। टुडीगंज स्टेशन पर वह डीएमयू में सवार हुआ था। बक्सर आने के दौरान नदाव हाल्ट के पास एक व्यक्ति ने उसके पर दो गोली चलाई। घटना ट्रेन में होने के कारण इसकी प्राथमिकी रेल थाने में दर्ज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here