जोश के साथ मना इंदिरा जी का जन्मोत्सव

0
418

बक्सर खबर :  देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का जन्मोत्सव जिले में जोश के साथ मनाया गया। शहर में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। गांधी जी के तैल चित्र के साथ पार्टी नेता व कार्यकर्ता पुस्तकालय रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन के नेतृत्व में जुलूस लिए पार्टी जन पूरे शहर में भ्रमण पर निकले। यहां बताते चलें कि दल इस वर्ष इंदिरा जी की जयंती का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक, अनिल त्रिवेदी, संजय उर्फ मुन्ना तिवारी सदर विधायक , राहुल आनंद प्रदेश संगठन सचिव, बजरंगी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, स्नेहाशिष वद्र्धन समेत जिले के सभी पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर भ्रमण के बाद पार्टी कार्यालय पहुंच माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत रामलीला मंच पर जिला सम्मेलन सह बैठक संपन्न हुयी। जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने की। उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने बताया चौसा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाम के समय श्रीचन्द्र मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पिछले सप्ताह जिलाध्यक्ष ने इसके लिए शताब्दी जन्मोत्सव रथ यात्रा रवाना की थी। उन्होंने बक्सर खबर से बातचीत में कहा कि दल के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट हों। यही इंदिरा जी कि प्रेरणा थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here