जेल ब्रेक में कक्षपाल निलंबित

0
517

बक्सर खबरः जेल ब्रेक कांड में प्रशासन ने कारवाई करते हुये तीन कक्षपाल को निलंबित कर दिया। जेल अधिक्षक संजय कुमार चैधरी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में उच्च श्रेणी के तीन कक्षपाल को निलंबित कर दिया है। निलंबित कक्षपाल में उपेन्द्र दास, राज कुमार राम दोनों कक्षपाल मुख्य उप कक्ष पाल कामेश्वर पासवान शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा और डीएम रमण कुमार के द्वारा जेल में गहन जांच शुरू कर दिया गया है। ज्ञात हो कि आज सुबह जेल से 5 कैदी फरार हो गए थे। सभी फरार बंदी सजायाफ्ता बताये जाते हैं। फरार कैदियों में आरा का सोनू पाण्डेय, उपेन्द्र साह,छपरा का रहने वाला देवधारी राय, प्रदीप सिंह मोतिहारी व ब्रम्हपुर का सोनू सिंह शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही जेल डीआई शिवेन्द्र प्रियदर्शी एवं संयुक्त सचिव प्रशासन राजीव वर्मा पहंुच कर पुरे मामले की जांच की। वर्मा कहा कि जांच की जा रही रिर्पोट आने के बाद दोषी को नही छोड़ा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here