जेल की सुरक्षा को लेकर सख्त होंगे नियम

0
407

बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल की सुरक्षा और बेहतर होगी। इसकी निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम होंगे। इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों जेल का मुआयना किया। जेल डीआइजी शिवेन्द्र प्रियदर्शी, पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा, डीडीसी मोबीन अली अंसारी, राजेश कुमार जेल अधीक्षक आदि ने पूरे जेल का मुआयना किया।
कई घंटे तक यह सभी अधिकारी जेल में रहे। उन जगहों को देखा। जहां से पूरे जेल पर निगरानी रखी जा सकती है। इस स्थान को विशेष गौर से देखा। जहां से पिछले दिनों कैदी भाग निकले थे। उस घटना के बाद से जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन स्वयं कठघरे में है। क्योंकि जेल प्रशासन मैन पावर की कमी का रोना रो रहा है। निरीक्षण के उपरान्त बाहर आए अधिकारियों ने मीडिया से बस इतना कहा कि हम सुरक्षा कारणों की समीक्षा के लिए आए थे। जेल अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा यह सुरक्षा के लिए कमेटी का निरीक्षण था। आने वाले समय में कुछेक नियम भी बदले जा सकते हैं। जो सुरक्षा कारणों में व्यवधान पैदा करते हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here