ए हुई न बात- चकाचक होगा बक्सर स्टेशन

0
3061

बक्सर खबर : दिल्ली की सरकार बजट पेश करती है। ऐसे में किसको क्या मिला। इसकी चर्चाएं खूब होती हैं। लेकिन, बक्सर को क्या मिला। इसकी चर्चा पहली बार हो रही है। खबर दिल्ली से आई है। भारत सरकार ने बिहार के तीन स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का निर्णय लिया है। जिसमें बक्सर शामिल है। रेलवे मंत्रालय ने देश के जिन  25 स्टेशन को इसके लिए चूना है। उनमें अपना स्टेशन भी शामिल है। प्रत्येक पर 450 करोड़ रुपये खर्च का बजट बनाया गया है। इससे स्टेशन को हवाई अड्डे की तरह चकाचक किया जाना है।

देश के प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में यह खबर शुक्रवार को मुख्य पेज पर प्रकाशित की गई। खबर आते ही लोगों में उत्साह भर गया। इन स्टेशन के लिए जो एक्शन प्लान बना है। उसमें यात्रियों के गद्देदार कुर्सियां और आरओ वाटर तक की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों के रुकने के लिए व्यवस्थित कमरे। विकलांग और बुजुर्ग के लिए तो बहुत कुछ। यह योजना अगर पूरी होती है तो इसका सीधा लाभ पर्यटन को बढ़ावा देने में मिलेगा। वैसे भी स्टेशन ऐसी जगह है। जहां आम और खास, यहां तक की फकीर और जिनके पास सर छिपाने की जगह नहीं होती। उसे आश्रय देता है। रोजगार के दरवाजे भी खोलता है। हर शहर का स्टेशन चौबीस घंटे गुलजार रहने वाला सबसे बड़ा मार्केट है। जहां रिक्शा, टैम्पो, टैक्सी, चाय, भोजन व होटल का व्यवसाय हमेशा गुलजार रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here