मुंडेश्वरी से लौट रही जीप पलटी, महिला की मौत, आठ घायल

0
3814

बक्सर खबर : मुंडेश्वरी धाम कैमुर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप चौबे की छावनी (सिकरौल ) के पास पलट गई। पुलिस के अनुसार सामने से रहे आटो के कारण जीप दुर्घटना की शिकार हो गई। उसमें सवार आठ लोगों को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान प्रीति देवी की मौत हो गई। इनके परिवार की ही इन्द्रावती देवी व रिंकी देवी को वाराणसी रेफर किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि उनके पति विद्यासागर सिंह राजपुर प्रखंड के उत्तमपुर में शिक्षक हैं। वे लोग शहर के कोइरपुरवा इलाके में रहते हैं। वैसे इनका मूल निवास राजपुर थाना के ही रौनी गांव है। इस हादसे में अन्य घायलों जिउत सिंह, जनार्दन सिंह, गोपाल कुमार पांडेय, बंटी पांडेय (चारों ग्राम कजरियां, थाना रापजपुर) , बिंदी यादव व राजेश कुमार यादव ग्राम बिसनपुर। इन छह लोगों का उपचार फिलहाल चौसा पीएचसी में चल रहा है। हादसा मंगलवार की शाम सात बजे के लगभग चौसा-रामगढ मार्ग पर हुआ। घटना के बाबत जानकारी लेने के क्रम में पता चला प्रीति देवी जीप के नीचे दब गई थी। लोगों ने मिलकर जीप को हटाया तब उनकाे बाहर निकाला जा सका। उपचार के लिए लाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here