चुरामनपुर में हुई कन्हैया यादव की हत्या

0
1408

बक्सर खबर : चुरामनपुर में भूंसा बेचने वाले कन्हैया यादव की हत्या किसी ने रात के वक्त कर दी। देखने वालों ने बताया कि पत्थर से कूच कर उसे मारा गया है। यह शब्द सुनने मात्र से रोंगटे खड़े जो जा रहे हैं। पर ऐसा करने वाले कितने नीचे होंगे। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है। गांव की चट्टी के पास सी यह गरीब अपना कारोबार करता था। पचास वर्ष की आयु तक पहुंच चुके कन्हैया यादव के दो मासूम बच्चे हैं। एक की उम्र चार वर्ष एवं दूसरे की उम्र एक वर्ष है। पत्नी भी मानसिक रुप से कमजोर है। किश्मत का खेल ऐसा है कि उसे कर बच्चों का जन्म भी बहुत विलंब से हुआ। इन मासूम बच्चों के सर से अब पिता का साया भी छिन गया है। दिल दहला देनी वाली घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण बुधवार की सुबह सड़क पर आ गए। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने के लिए औद्योगिक पुलिस पहुंची। पर कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। अंतत: सीओ अनिता भारती, डीएसपी शैशव यादव व नगर कोतवाल राघव दयाल आदि ने मिलकर लोगों को समझाया। उचित कार्रवाई और मुआवजा देने की बात कही गयी। तब जाकर जाम हटा।

सडक जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस
सडक जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here