चली थी ननिहाल के लिए, बीच रास्ते में मिली लाश

0
737

बक्सर खबर : रिंकू देवी जिसकी उम्र महज छब्बीस साल के लगभग थी। वह दो दिन पहले अपने ससुराल बारा कला से ननिहाल के लिए चली थी। उसे दिनारा थाना के जमरोढ़ गांव जाना था। लेकिन, वह परलोक चली गयी। हत्या का फेंकी गयी उसकी लाश सुजातपुर नहर से बुधवार को बरामद की गयी। धनसोई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लिया। उसकी पहचान होने में भी समय नहीं लगा। पता चला धनसोई थाना के दयालपुर की रहने वाली है। उसके पिता कामता राम को सूचना दी गयी। उनके सामने पंचनामा हुआ। इस बीच एक पहले सबके सामने घूम रही है। रिंकू की हत्या किसने और क्यूं की? इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है। पिता कामता राम के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछने पर थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा ने कहा, पिता ने कुछ वजह नहीं बतायी है। पति मगरु राम से भी पुलिस ने संपर्क का प्रयास किया। उसके अनुसार वह अकेले ही घर से ननिहाल जाने के लिए निकल गयी थी। इस बीच वह सुजापुर नहर कैसे पहुंच गयी। उसके साथ आखिर कौन था, जो उसे वहां तक ले गया। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जिस वजह से उसकी हत्या पहेली बनी हुयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here