गबन का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

0
556

बक्सर खबरः बीस लाख का गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश कुमार शर्मा को नगर पुलिस ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ जिले के खरीसवां गांव से दबोच लिया। राजेश वहीं का निवासी है। राजेश के खिलाफ नगर थाना में बक्सर गोलाघाट निवासी कमलेश कुमार ने बीस लाख गबन की शिकायत 2013 में दर्ज कराई थी। तभी  राजेश शर्मा फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष राघव दयाल ने पुष्टि की। कांड संख्या 456/2013 के तहत कमलेश व राजेश दोनों साथ में धान खरीद बिक्री का धंधा करते थे। कमलेश यहां किसान से खरीदते थे। राजेश को सेल कर देते थे। परन्तु राजेश ने कमलेश को धोखा देते हुये। 20 लाख के धान का हिसाब घाल- मेल कर दिया। कमलेश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।  इस बीच सूचना मिली राजेश अपने गांव खरीसवां में रह रहा है। एएसआई शाहीद खां के नेतृत्व में टीम भेजी गयी। वहां से गिरफ्तार कर लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here