गणेश बक्सर व राजेश डुमरांव के बने सर्किल इंस्पेक्टर

0
967

बक्सर खबरः राजेश कुमार को डुमरांव व गणेश राम को बक्सर सर्किल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसकी जानकारी बक्सर खबर को पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा बक्सर नगर के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक रजक, डुमरांव सर्किल इंस्पेक्टर शशि शेखर ठाकुर, ब्रम्हपुर सर्किल इंस्पेक्टर जी.एस. तिवारी का डीएसी में प्रमोशन हो गया है। जिसके बाद से सीट खाली थी। राजेश कुमार को डुमरांव व बक्सर में गणेश राम को कमान दी गयी है। ब्रम्हुपर के थानाध्यक्ष ही फिलहाल सर्किल का कार्यभार देखेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here