गड़हा महोत्सव में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब

0
819

बक्सर खबर : पड़ोसी जिला बलियां के भरौली में शनिवार की रात दो दिवसीय गड़हा महोत्सव संपन्न हुआ। पहले दिन इसका शुभारंभ प्रख्यात भोजपुरी अभिनेता कुणाल ने किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन सहारा अखबार के ग्रुप एडीटर उपेन्द्र राय ने किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया। जिसमें सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी,गायकव कार्यक्रम के संयोजक गोपाल राय आदि ने संयुक्त रुप से किया। इस मंच से भोजपुरी लोकगीत के सभी प्रमुख गायकों ने अपना प्रदर्शन किया। सभी को सम्मान से नवाजा गया। इन्हें आयोजन समिति द्वारा प्रतीक चिह्न भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में शामिल कल्‍लू
कार्यक्रम में शामिल कल्‍लू

कल्लू ने भी दिखाया दम
बक्सर : अरविंद चौबे उर्फ कल्लू ने इस आयोजन में बक्सर का दम बनाए रखा। इस मौके पर पवन सिंह, रवि किशन, रविन्द्र राजु, मोहन राठौर, आलोक कुमार, दिनेश लाल यादव , सुशील राय समेत अनेक कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्थर बाजी भी हुई। दर्शक पवन सिंह और रवि किशन की मांग कर रहे थे। उनके आने के बाद ही हंगामा शांत हुआ।

सम्मान ग्रहण करते अन्य कलाकार
सम्मान ग्रहण करते अन्य कलाकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here