कुएं में गिरे दोनों युवकों की हुई मौत

0
1361

बक्सर खबर : बगेन थाना के धरौली गांव में 29 मई की रात दर्दनाक घटना हुई थी। रात दस बजे कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए गांव वाले प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान दो युवक अंदर जा गिरे। गाय के नीचे दबने के कारण घटना की रात ही सोनू यादव (22) पिता शुकुल यादव की मौत हो गई थी। दूसरे घायल दिनेश यादव (25) पिता श्रीभगवान यादव भी जिंदगी की जंग हार गया। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात पटना में मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बक्सर खबर को बताया कि घटना की रात दिनेश को जगदीशपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसके अगले दिन की उनकी हालत और खराब हो गई। उन्हें पटना पीएमसीएच ले जाया गया। जहां मंगलवार की रात दिनेश ने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना बुधवार की सुबह गांव पहुंची तो पूरा गांव गमगीन हो गया। किश्मत का खेल देखिए। जिस गाय को बचाने का प्रयास किया गया। वह तो बची नहीं गांव के दो होनहार युवक भी इस दुर्घटना में बली चढ़ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here