गैस ब्लास्ट में दो लोगों की हुई मौत

0
2156

बक्सर खबर : राजपुर की पूर्व विधायक स्व. श्यामप्यारी देवी के घर रसोई गैस से लगी आग ने दो लोगों की जान ले ली। पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना में घायल अशोक पासवान ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पूर्व विधायक के पुत्र नीतीश कुमार ने बक्सर खबर को दी। पाठकों को यह ज्ञात हो कि 23 मई की सुबह सात बजे राजपुर गांव में यह दुर्घटना हुई थी।

दो लोग भोला पासवान (37) पिता श्याम नरायण पासवान एवं अशोक पासवान (35) पिता मुनेश्वर पासवान बुरी तरह घायल हो गए थे। इन दोनों को उपचार के लिए उसी दिन पटना में दाखिल कराया गया था। घटना के तीसरे दिन भोला पासवान की मौत हो गई थी। दूसरे घायल अशोक पासवान ने मंगलवार 30 मई को अंतिम सांस ली। एक ही परिवार में हुई दो-दो मौतों से पूरा परिवार गहरे सदमे में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here