कपड़ा व्यवसायी से मांग गयी रंगदारी

0
2080

बक्सर खबर : शहर के कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी की मांग की गयी है। यह वाकया मंगलवार का है। रामरेखा बाजार में पकड़े का व्यवसाय करने वाले इशरार अहमद ने इसकी शिकायत है। पुलिस को दिए गए शिकायत में कहा गया है। मुझे अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने मुझसे रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस नंबर से फोन आया था। उसका जिक्र आवेदन में किया गया है। शिकायत मिलने के बाद से नगर पुलिस जांच में जुटी है। नंबर शहर के ही किसी युवक का है। जिसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। संबंधित युवक की तलाश में पुलिस जुटी है। इस शिकायत की वास्तविकता क्या है? जानने के दौरान पुलिस ने बताया इशरार का भाई फैयाज रामरेखा घाट मंडी में बंगाल ड्रेसेज नाम की दुकान चलाता है। उसका हवाला देते हुए इस युवक ने भी खुद को व्यवसायी बताया है। जांच में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। इससे रंगदारी किस बीना पर मांगी गयी है। पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद ही पता चलेगा। पूरी सच्चाई क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here