औद्योगिक इलाके में बरामद हुई हत्‍या कर फेंकी गयी लाश

0
732

बक्‍सर खबर(7जून): औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसियां गांव के पास मंगलवार की सुबह हत्‍या कर फेकी गयी महिला की लाश बरामद हुई। ग्रामीणों को जब यह पता चला तो उनके बीच अफरा-तफरी मच गयी। सुबह के साढ़े छह बज रहे थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर एकत्र लोगों ने बताया कि बेडसीट में लपेटकर लाश को खेत में फेंका गया था। पंचनामें में यह पता चला कि उसके बदन पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। शरीर से बदबू आ रही थी। शरीर पर पीले और लाल रंग के छापे वाली साड़ी थी। आस-पास के लोगों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि रात के वक्‍त बोलेरो से कुछ लोग इधर आए थे। उन्‍होंने ने ही शायद लाश वहां फेंकी होगी। औद्योगिक थानाध्‍यक्ष्‍ा ने पूछने पर कहा अभ्‍ाी महिला की पहचान नहीं हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर इसकी हत्‍या की गयी है। उसकी नाक पर खून के निशान हैं। पहचान के प्रयास में संपर्क करने पर मीडिया जगत के सूत्रों ने बताया कि महिला पटना जिले की तरफ की है। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा अभी तक पहचना संबंधि कोई सुराग नहीं मिला, प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here