किशोरी ने की मामा से शादी, परिजनों ने किया पुलिस के हवाले

0
2055

बक्सर खबर : प्यार जो न कराए। अपने रिश्ते के मामा के प्यार में पागल हुई किशोरी ने ऐसा कदम उठाया कि घर वाले अवाक रह गए। परिजनों ने बहुत प्रयास किया। प्रेमी जोड़ा ऐसा लापता हुआ कि दो माह इनका कोई पता नहीं चला। लेकिन, घर वालों की याद ने उन्हें संपर्क में ले आई। फोन पर संपर्क हुआ तो उन्हें यहां आने के लिए मजबूर किया गया। अंतत: गुरुवार को प्रेमी जोड़ा यहां आया। अब क्या था, तुरंत पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। क्योंकि लड़की के भागने के मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी।

यह घटना वर्ष 2016 नवम्बर की है। जब अनामिका (छद्म नाम) प्रेमी अखिलेश के साथ भाग गई । इनके बीच प्रेम कैसे पनपा । यह पूछने पर पुलिस ने बताया कि लड़की सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसकी चाची का भाई अखिलेश श्रीवास्तव जिसकी उम्र लगभग 22 साल है। अपने दीदी की ससुराल में रहने लगा। अनामिका से मेलजोल बढ़ा। प्यार बढ़ता गया, दोनों जीने-मरने की कसमें खाने लगे। यहां से एक दिन अचानक भाग निकले। पंजाब के लुधियाना पहुंचे। वहां मंदिर में शादी की। फिर अंबाला चले गए। साथ रहने का खुमार उतरा और जेब भी खाली हो गई। सामाजिक दबाव भी पड़ा। अंतत: गुरुवार को बक्सर पहुंचे। यहां घर वाले भी पहुंच चुके थे। दोनों को नगर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया। सिमरी पुलिस को सूचना दी गई। सिमरी पुलिस ने कहा लड़की नाबालिग है। इस लिए न्यायालय में बयान दर्ज होने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई होगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here