‌‌‌शिव के सामने मुख्यमंत्री ने जोड़े हाथ

0
1127

-कहा इस गांव तक और लोगों को भी आना चाहिए
बक्सर खबर। धरती के लाल, यह वाक्य आचार्य शिवपूजन सहाय जैसे लोगों के लिए ही कहा गया है। आज उनका नाम लेते हुए जिले के लोगों को गर्व महसूस हो रहा था। क्योंकि कलम के एक सिपाही के सामने सरकार हाथ जोड़े खड़ी थी। उनके गांव इटाढ़ी प्रखंड के उनवांस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हुए थे।

गांव में बने पंचायत सरकार भवन के पास उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ। साहित्य के शिव को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हमें यहां आने का मौका मिला। और लोगों को भी यहां आना चाहिए। सरकार इसके लिए प्रयास करेगी। उन्होंने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में जो काम किया है। उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह शब्द बता रहे थे। विद्वान सर्वत्र पूज्यते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here