गुजरात में बिहारियों को बदनाम करने वाला दुष्कर्मी बक्सर से गिरफ्तार

1
13111

बक्सर खबर। गुजरात में बिहार और यूपी के लोगों पर लाठी बरसाई जा रही है। यह मामला कुछ दिनों पहले तक राजनीति मोहरा बना हुआ था। लेकिन जब यह पता चला कि वहां तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। तो मामला धीरे-धीरे शांत होने लगा। लेकिन उस समय पूरा बिहार खामोश हो गया जब पता चला कि दुष्कर्म के बाद उस बच्ची की हत्या कर दी गई थी। आज शुक्रवार को ऐसी घिनौनी हरकत करने वाला अनिल कुमार यादव गिरफ्तार कर लिया गया। गुजरात की पुलिस ने जिला पुलिस के सहयोग से इटाढ़ी थाना के लोहंदी (लोहनी) गांव से गिरफ्तार किया। दशहरा के दिन हुई कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगी। लेकिन, बात धीरे-धीरे मीडिया के पास पहुंची। पूछने पर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने गिरफ्तारी की बात स्वीकार की। यह कहा कि उसे गुजरात पुलिस साथ ले गई है। यह व्यक्ति वहां रहकर काम करता था।

कब और कैसे हुई घटना
बक्सर खबर। गुजरात के सूरत जिले में यह घटना गोड़दरा इलाके में हुई। जिस दिन बच्ची गायब हुई उसी शाम लिंबायत थाना में  परिजनों ने लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुआयना किया। चौबीस घंटे की जांच में पता चला। वह सोसाइटी से बाहर नहीं गई। जांच के क्रम सोसाइटी में एक कमरा बंद मिला। मकान मालिक को बुलवा कमरा खोला गया तो बच्ची की लाश प्लास्टिक की बोरी में बंद मिली। पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। फिर गलादबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला वह कमरा अनिल कुमार यादव का है। जो बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर उसकी पूरी कुंडली खंगाली। पता चला वह बक्सर के लोहंदी गांव का है। सबकुछ स्पष्ट हो जाने के बाद आज पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले गई। वहीं दूसरी तरफ जब मुहल्ले के लोगों को पता चला कि तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसकी हत्या कर दी गई तो लोग आग बबूला हो गए। और जो हुआ उसको लेकर यह कहा गया कि बिहार के लोगों को गुजारत से भगाया जा रहा है।
लोगों ने रखा है पचास हजार का इनाम
बक्सर खबर। सूरत की जिस सोसाइटी में यह घटना हुई थी। उसका नाम सोमेश्वर कालोनी है। जब बच्ची का शव बरामद हुआ और उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। तीन हजार से अधिक लोग गशवयात्रा में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने स्वयं अभियुक्त के उपर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। जो उसे पकड़ेगा उसे इनाम दिया जाएगा। आज जब वह गिरफ्तार हुआ है। वहां के लोगों ने गुजरात पुलिस को बधाई दी होगी। क्योंकि एक केश की जांच के लिए कुल नौ टीमें छापामारी कर रहीं थी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here