‌‌ तालाब में डूबने से कामगार की मौत

0
511

नल-जल योजना का हो रहा था कार्य
बक्सर खबर। तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर तुलसी आश्रम की है। ग्रामीणों के अनुसार रघुनाथपुर के वार्ड संख्या दो में नल-जल का काम चल रहा है। योजना में काम कर रहे लोग तालाब के पास ही रुके हुए थे। आज शुक्रवार की सुबह युवक का शव देखा गया।

जिसकी पहचान विजय राम पुत्र कृष्णा राम ग्राम चितौरा, पिरो के रुप में हुई। शव को पानी से बाहर निकाला गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। रात के वक्त ही वह तालाब में डूब गया था। जिसकी भनक लोगों को आज सुबह लगी। कुछ लोगों ने पानी के उपर दो हाथ निकले हुए देखे। तो इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। फिर वहां भीड़ जमा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here