गजब : कम्प्यूटर पढ़ने वाले छा़त्र निकले बाइक चोर

0
3202

– गश्ती के दौरान सिकरौल पुलिस को मिली सफलता
बक्सर खबर। तीन युवक सिकरौल नहर मार्ग से गुजर रहे थे। युवक तीन थे और बाइक दो। एक को उन्होंने मफलर से टोचन किया हुआ था। हुआ कुछ यूं की सामने से सिकरौल पुलिस की गश्ती टीम आ रही थी। उसने यह नजारा देखा तो पूछा क्या बात है। युवकों ने कहा तेल खत्म हो गया है। कहां जा रहे हो। गाड़ी की चाभी कहां है। इतना सून वे बहाना बनाने लगे। पुलिस को शक हुआ तो रोक लिया। सख्ती से पूछताछ शुरू हुई तो पता चला बाइक बक्सर से चोरी कर ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया 180 सीसी की बाइक जहाज घाट के पास से चुराई है।

एक ही गांव के रहने वाले है तीनों चोर
बक्सर खबर। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों युवक नावानगर थाना क्षेत्र के कड़सर गांव के गौतम कुमार, सूरज पटेल व सचिन कुमार है। इसमें सचिन बाइक चोरी का मास्टर माइंड है। चोरी की बाइक पर वही बैठा था। सूरज व गौतम अपनी बाइक पर बैठे थे। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि यह उनकी पहली वारदात है। वैसे पुलिस उनके रिकार्ड को खंगाल रही है।
कंप्यूटर सिखने जा रहे थे बक्सर, टेंट व्यवसायी की है बाइक
बक्सर खबर। तीनों युवक बक्सर एक कोचिंग में कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाले हैं। तीनों ने मिलकर बाइक चोरी का प्लान बनाया। वे शहर के कई हिस्सों में घूम कर बाहर खड़ी बाइक पर नजर गड़ाए हुए थे। इस दौरान जहाज घाट पहुंचे तो उन्हें देर रात घर से बाहर खड़ी एक बाइक नजर आई। चोरों ने उसे चुरा लिया। लेकिन उनसे बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। तब अपने मफलर से बाइक में टोचन कर ले उड़े। जांच के दौरान पता चला कि बाइक बक्सर जहाज घाट के टेंट व्यवसायी अंजनी जायसवाल की है। अंजनी ने बताया कि वह रात साढ़े दस बजे अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर सोने गया था। सुबह जब उसकी नींद खुली तो बाइक अपने जगह से गायब थी। जिसके बाद मैने टाउन थाना को इसकी सूचना दी। कुछ घंटे बाद ही पुलिस द्वारा बाइक बरामद होने की जानकारी दी गई। इस संबंध में डीएसपी केके सिंह ने बताया कि तीनों को टाउन थाना के हवाले कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here