सति घाट पर मिली महिला की लाश

0
1102

-लोग जता रहे हत्या की आशंका
बक्सर खबर। गंगा में शव बह रहे हैं। लोग इसे कोविड की आपदा का परिणाम मान रहे हैं। लेकिन, आपदा की घड़ी में अपराध भी हो रहा है। शहर के सति घाट के पास सोमवार की शाम महिला की लाश देखी गई। शरीर पर पूरे कपड़े थे और हाथ में घड़ी भी। लाश औंधे मुंह पड़ी थी। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी।

लाश पुरानी प्रतीत हो रही थी। क्योंकि उसे बदबू आ रही थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके का मुआयना करने नगर थाने की टीम पहुंची। लाश देखकर सभी लोग यह समझ गए। मामला कुछ संगीन है, क्योंकि यह प्रवाहित किया हुआ नहीं है। पूछने पर नगर थाने की पुलिस ने कहा हम महिला की पहचान का प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here