धर्मावती नदी में मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

0
230

-हाथ में पानी चढाने वाला लगा था सुई,ईलाज के दौरान हुई होगी मौत
बक्सर खबर। रामपुर गांव के पास बक्सर कैमूर सीमा धर्मावती नदी से संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। राजपुर पुलिस महिला की पहचान में जुट गई है। वहीं पुलिस के लिए पहेली है शव किसका है,कहां से आया और किसने फेंका। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नदी के पास चरवाहे भैस लेकर गये थे।तभी नदी में महिला की बहता हुआ शव देखा। मामला आज शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब का है।खबर आग की तरह आस-पास के गांव में फैल गई।

कई गांव के लोग देखने के लिए पहुंचे।लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की सूचना पुलिस को दीया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। वही पहचान में जुट गयी है। देखने वालों ने बताया कि महिला का उम्र 28 साल के आस पास की होगी।हाथ में कैनुला(पानी चढाने वाला सुई लगा हुआ था। ऐसा लग रहा है कि उसे किसी अस्पताल में दाखिल किया गया था। जहां उसकी मृत्यु हो गई।किसी ने रात के अंधेरे में इसे ठीकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया हो। मामला पुलिस के लिए एक पहेली की तरह है पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है ।महिला कौन है,कहां की है,किसने इसे नदी में फेंका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here