गंगोत्री में गूंजा बक्सर बिहार भारत धाम की जय

0
306

-गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था जीयर स्वामी जी के साथ केदारनाथ के लिए रवाना
बक्सर खबर।  गंगोत्री में उस समय श्रद्धालु भक्तों एवं देश के अन्य हिस्सों से आए लोग बक्सर धाम के जयकारे लगाने लगे। जब पूज्य स्वामी जी महाराज ने लोगों को बताया मां गंगा का “भले ही हिमालय की गोद में ईस स्थान पर अवतरण हुआ था। लेकिन, उनका उद्गम स्थान बक्सर है। क्योंकि जब भगवान वामन ने पहले पग में धरती से लेकर ब्रह्मलोक तक नाप दिया था।

उसी समय ब्रह्मा जी ने भगवान नारायण के चरण धोकर अपने कमंडल में रख लिया था। तब माता गंगा का पहला नाम विष्णु पाद्दोदकी पड़ा था। गंगोत्री में यह बातें बुधवार को स्वामी जी ने गंगोत्री मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित संक्षिप्त प्रवचन के दौरान कहीं। स्वामी जी के साथ लगभग 12 सौ से अधिक श्रद्धालु इन दिनों चार धाम की यात्रा पर है।

गंगोत्री मंदिर उत्तराखंड

इन सभी लोगों ने बुधवार को समुद्र तल से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री के मंदिर में दर्शन पूजन किया। रात्रि विश्राम उत्तरकाशी के हीना में किया गया। गुरुवार की सुबह वहां से यह जत्था केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना हो गया। सूचना के अनुसार शुक्रवार को श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर की चढ़ाई सोनप्रयाग से शुरू करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here