महिला की हत्या, बधार में मिला शव

0
2399

-माइक्रो फॉइनेंस में करती थी काम
बक्सर खबर। मॉइक्रो फाइनेंस में काम करने वाली महिला गीता देवी (30) बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार को उसका शव राजपुर थाना के देवढिय़ां गांव के बधार से बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच में पता चला, उसकी हत्या गला रेतकर की गई है।

वह तियरा गांव निवासी विनय कुमार की पत्नी थी। घर से कब निकली और वह किसके साथ गई थी। उसका फोन कहां है? इस तरह के तमाम सवाल खड़े हैं। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष युसूफ ने सिर्फ घटना की पुष्टि की। क्या कारण है, कोई सुराग मिला है या नहीं। इस बाबत उन्होंने कुछ नहीं का। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उनका सिर्फ यही जवाब था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here