अस्पताल की ममता के उपर किसने चलाई गोली …!

0
994

-सट के निकल गया कारतूस, महिला को आई मामूली चोट, पुलिस को संदेह
बक्सर खबर। डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल में बतौर ममता काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मी के उपर किसी ने देर शाम गोली चलाई। जो उसके पीठ को स्पर्श करते हुए निकल गई। संयोग रहा, वह बच गई। यह कहना है महिला कर्मी रीना कुमारी का। वह डुमरांव थाना के लालगंज कड़वी में रहती है। पति का नाम मुन्ना राम है। पुलिस को भी उसने इसकी सूचना दी है। पीडि़ता का कहना है, रविवार शाम सात बजे के लगभग अस्पताल से अपने घर की तरफ जा रही थी।

गंज से कुछ दूर आगे सति स्थान के पास से गुजर रही थी। पिछले से बाइक सवार तीन युवक आए। धांय की आवाज हुई, उसके बाद पीठ में जलन होने लगी। मुझे लगा, किसी ने गोली मार दी। वह अस्पताल भी पहुंची। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने किसी तरह का जख्म नहीं देख उसे घर भेज दिया। वहीं डुमरांव थाने की पुलिस पूरे मामले को संदेह से देख रही है। क्योंकि गोली से कोई जख्म नहीं बना है। महिला के पीठ में कुछ लाल सा निशान बना है। सच्चाई क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here